Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
प्रश्न: होंटों को जुबान के ज़रिए भिगो के उसकी तरी दुबारा मुॅह में ले जाने से रोज़ा टूट जाएगा? - The Revolution News
Home / प्रश्न: होंटों को जुबान के ज़रिए भिगो के उसकी तरी दुबारा मुॅह में ले जाने से रोज़ा टूट जाएगा?

प्रश्न: होंटों को जुबान के ज़रिए भिगो के उसकी तरी दुबारा मुॅह में ले जाने से रोज़ा टूट जाएगा?

Spread the love

शिया हेल्प लाइन 11 रमजान 24 अप्रैल 2021

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।

प्रश्न: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रखकर समय बिताने के खातिर शतरंज खेले तो रोज़ा सही होगा ?
उत्तर: इस्लाम धर्म में शतरंज को हराम बताया है रोज़ा सही होगा लेकिन इंसान गुनहगार होगा।
प्रश्न: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रखे और दिन में कुछ देर के लिए दिवाना हो जाए तो क्या रोज़ा सही होगा
उत्तर: अगर कोई व्यक्ति रोज़ा रख कर दिवाना हो जाए तो उसका रोज़ा सही नही होगा।
प्रश्न: क्या कर्ज़ दिए हुए पैसे पर खुम्स वाजिब होगा?
उत्तरः खुम्स सिर्फ उस पैसे पर वाजिब है जो उसके इख्तियार में हो कर्ज़े वाले पैसे पर वाजिब नही है।
प्रश्न: होंटों को जुबान के ज़रिए भिगो के उसकी तरी दुबारा मुॅह में ले जाने से रोज़ा टूट जाएगा?
उत्तरः अगर कोई होंटों को भिगोता है तो रोज़ा नही टूटेगा।
प्रश्न: कितने सोने पर जकात वाजिब होती है ?
उत्तरः अगर लगभग सोना 70 ग्राम बिस्किट गिन्नी या सिक्का की शकल में हो तो जकात निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *