आज दिनांक 23.10.2020 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री आर0एस0 गौतम द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी के सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की गोष्ठी आयोजित की गई। उक्त गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें। उक्त गोष्ठी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, अतिक्रमण तथा व्यापारिक स्थलों पर सीसीटीवी लगाने आदि के सम्बन्ध में वार्ता की गई। वर्तमान में कोरोना वायरस के हो रहे प्रसार से सतर्कता रखने के दृष्टिगत दुकानों/बाजारों में मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु एवं इसके साथ-साथ मॉल/दुकानों में भीड़ न लगाने या सीमित संख्या के साथ खरीददारी करने हेतु अवगत कराया गया।
इस मौके पर प्रदीप जैन रविनं खचांची , दीपक जैन मुजीबुददीन अंसारी आदि तमाम गणमान्य व्यापारी उपस्थित थे