प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आजादी के अमृत महोत्सव की ‘न्यू अर्बन इंडिया थीम’ पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 03 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ₹4,737 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण-शिलान्यास व 75 जनपदों में प्रधानमंत्री आवास योजना के 75,000 लाभार्थियों को चाभी वितरण कर उनसे संवाद किया एवं जनपद वाराणसी के लिए 75 स्मार्ट इलेक्ट्रिक बसों को फ्लैग ऑफ किया।