पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभी हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच निवेश बढ़ाने को लेकर लिए गए निर्णय स्वागत योग्य हैं। दोनों देशों के बीच लिए गए निर्णयों से अत्याधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में निवेश बढ़ेगा और विकास के नए रास्ते खुलेंगे।
बिहार के लोग प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनसे उत्पन्न होने वाले नये अवसरों से उत्साहित हैं।
विश्व के नेताओं और भारतीय प्रवासियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से किया गया स्वागत उनके नेतृत्व को मजबूती प्रदान करता है। इस यात्रा के दूरगामी एवं सकारात्मक प्रभाव होंगे। इस सफल यात्रा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बधाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेरिका में लिए गए निर्णय का नीतीश कुमार ने किया स्वागत




