श्रीनगर आज 10 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है
योग दिवस पर 140 करोड़ जनता की दिल की धड़कन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में मौजूद हैं. डल झील के किनारे स्किसीसी के बड़े हॉल में लगभग 8000 से ज्यादा लोगों के साथ योग किया.
योग करने से पहले श्री मोदी ने देश 140 करोड़ जनता को को संबोधित करते हुए कहा कि योग से हमें शक्ति मिलती है. आज दुनिया भर में योग लोगों की पहली बनता जा रहा है,
साल 2014 में मैने un में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था.
भारत के प्रस्ताव का 177 देशों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया था, ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था. तब से यह लगातार नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. 2015 में दिल्ली में 35 हजार लोगों ने एक साथ योग किया था,
यह भी विश्व रिकॉर्ड है. उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल अमेरिका में UN हेडक्वार्टर में योग दिवस के आयोजन का नेतृत्व करने का मौका मिला,
इसमें भी 130 से ज्यादा देशों के लोगों ने हिस्सा लिया था आज सऊदी अरब में स्कूलों में योग की शिक्षा दी जा रही है योग दिवस पर मौजूद बेटियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया जिस पर प्रधानमंत्री ने स्वयं उनके साथ सेल्फी लेकर यादगार पल दर्ज किया





