Home / उत्तर प्रदेश / पूर्व सैनिकों की समस्याओ का शीघ्र निस्तारण जिलाधिकारी लखनऊ

पूर्व सैनिकों की समस्याओ का शीघ्र निस्तारण जिलाधिकारी लखनऊ

Spread the love

23 फरवरी 2023 लखनऊ।

ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों नें हिस्सा लिया एवं अपनी समस्याएं ज़िलाधिकारी के समक्ष रखी। बैठक में समस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं जिलाधिकारी ने ध्यानपूर्वक समस्याओं को सुनते हुए समस्याओ के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ।

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्याओं के तुरन्त एवं प्रभावी निराकरण के लिए सैनिक बन्धु की बैठक की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व सैनिकों की मांग पर बैठक की निरन्तरता बनाए रखी जाए तथा पिछली बैठक में प्राप्त हुए प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की जाए। तदोपरान्त जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी की तरफ से सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया गया तथा सभी पूर्व सैनिकों नें बैठक के संचालन पर प्रसन्नता प्रकट की ।

उक्त बैठक में ले०कर्नल कॅवर प्रदीप सिंह (अ0प्रा0), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *