Home / पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनविरोधी भाजपा को हटाने के लिए जनता तैयार है। बीजेपी सरकार ने कोरोना काल में जनता को बेसहारा छोड़ दिया। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़ गये हैं। पूर्वांचल की आर्थिक विकास की नींव को मजबूत करने के लिये समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की शुरुआत समाजवादी सरकार में किया गया था। जिस गुणवत्ता और रफ्तार से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनना चाहिए था, भाजपा ने उसमें अवरोध पैदा कर दिया।
उत्तर प्रदेश की जनता के साथ जिस तरह अन्याय हुआ वह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की जनता परिवर्तन और खुशहाली चाहती है। समाजवादी सरकार बनने पर ही यूपी तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकेगा। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी के साथ है। किसान-मजदूर-व्यापारी जो उम्मीद लगा कर बैठे हैं सपा सरकार बनने पर उसे पूरा किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए आज बसपा छोड़कर पूर्वमंत्री श्री अम्बिका चौधरी एवं श्री सिबतुल्लाह अंसारी पूर्व विधायक, मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, जिला पंचायत बलिया के अध्यक्ष श्री आनंद चौधरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य सुश्री ममता खंडेलवाल ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की।
श्री अम्बिका चौधरी के साथ आजमगढ़ मंडल के चीफ जोनल कोआर्डिनेटर श्री विनायक मौर्य, दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष बसपा बलिया, श्री शिव नारायण यादव पूर्व अध्यक्ष विधानसभा फेफना, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ राजभर, राजेन्द्र यादव अध्यक्ष वामसेफ फेफना तथा कई पूर्व प्रधान, पूर्व सदस्य जिला पंचायत भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए हैं।
अध्यक्ष जिला पंचायत बलिया श्री आनंद चौधरी के साथ सर्वश्री अभय नारायण गिरि, राजीव यादव सदस्य जिला पंचायत तथा अन्य प्रतिनिधि सदस्य जिला पंचायत भी सपा में शामिल हुए हैं। सिकंदरपुर बलिया के श्री राज नारायण यादव भी बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए हैं।
पूर्व विधायक, मोहम्मदाबाद, गाजीपुर श्री सिबतुल्लाह अंसारी के साथ श्री सुेहब अंसारी, श्री सलमान अंसारी तथा श्री रेयाज अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद, समाजसेवी भी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को 1857 क्रांति के नायक मंगल पाण्डेय की प्रतिमा भेंट की गयी। श्री यादव ने बलिया के वरिष्ठ समाजवादी नेता रहे श्री विक्रमा पाण्डेय के जीवन चरित्र पर आधारित बुकलेट एवं श्री विश्राम यादव द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *