बाराबंकी अधीक्षक यमुना प्रसाद को नव वर्ष की बधाई देने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी उनके कार्यालय पहुँचेइस अवसर पर दानिश सिद्दीक़ी निवर्तमान प्रदेश सचिव-यूथ ब्रिगेड, सपा,उ. प्र. / वरिष्ठ छात्रनेता- ल. वि. वि. छात्रसंघ ने अपने साथियों रोहित कश्यप ज़िला महासचिव यूथ ब्रिगेड सपा बाराबंकी, राशिद अंसारी पूर्व जिला सचिव यूथ ब्रिगेड सपा बाराबंकी एवं युवा नेता दीपक कश्यप के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर नव वर्ष की बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनपद की कमान संभालने पर उनसे जनपद में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही पुलिस को मित्र पुलिस के रूप में कार्य करने के लिए कहा !
वरिष्ठ छात्रनेता दानिश सिद्दीक़ी ने आगे कहा कि जनपदवासियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा साथ ही साथ ये भी ध्यान रखियेगा कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय न हो पाए, बाराबंकी जनपद क़ौमी एकता की मिसाल है, मित्र पुलिस को इसको क़ायम रखने की ज़िम्मेदारी बख़ूबी निभानी होगी ताकि यहॉं की अवाम निडर होकर अपनी बात हर जगह रख सके !
यातायात व्यवस्था एवं नगर में जाम की स्थिति में जो सुधार हुए हैं उनको और करने की आवश्यकता है लेक़िन उसकी वजह से किसी को हानि न हो, ऐसी अपेक्षा करते हैं.!