Home / पुराने लखनऊ में डेंगू का प्रकोप। नगर निगम लापरवाह।

पुराने लखनऊ में डेंगू का प्रकोप। नगर निगम लापरवाह।

Spread the love

रिपोर्ट अजय अवस्ती

पुराने लखनऊ के बालागंज, त्रिवेणी नगर, फैजुल्लागंज ,बंथरा मे डेंगू ने दस्तक ना सिर्फ दस्तक दी है बल्कि बहुत तेजी के साथ अपना पैर पसारता जा रहा है।
बालागंज के सरफराजगंज, तोपखाना, त्रिवेणी नगर ,बंथरा फैजुल्लागंज मे बढ़ते हुए डेंगू के मरीज़ों की संख्या पर नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग अनदेखी कर रहा है। देखते ही देखते इन मोहल्लों में डेंगू के मरीजों की संख्या सैकड़ा पार कर चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ऐसे मोहल्लो में छिड़काव कराने का दावा कर रहा है पर इन मोहल्ले के नागरिकों का कहना है ,कि मोहल्लों में नगर निगम व स्वास्थ विभाग ने डेंगू के मच्छरों को मारने के लिए अभी कोई कार्य नहीं किया।
यह एक ऐसा कष्टदायक समय जहां कोविड-19 के साथ-साथ डेंगू का भी प्रकोप होता जा रहा है ऐसे में सरकार जिला प्रशासन और नगर निगम को चाहिए कि हर क्षेत्र में छिड़काव करायेऔर डेंगू से बचाव कार्य में तेजी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *