Home / पियूष जैन के यहां छापा पड़ने पर पता चला कि वह तो भाजपाई है प्रो: रामगोपाल यादव

पियूष जैन के यहां छापा पड़ने पर पता चला कि वह तो भाजपाई है प्रो: रामगोपाल यादव

Spread the love

दिल्ली में मीडिया से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो0 रामगोपाल यादव ने कहा कि कन्नौज में एम.एल.सी. पुष्पराज जैन उर्फ पम्मी जैन के यहां छापा आयकर वालों ने खिसियाहट में डाला है। कानपुर में इत्र व्यवसायी पियूष जैन के यहां छापा पड़ने पर पता चला कि वह तो भाजपाई है। उसका मामला टर्नओवर बताकर रफादफा कर दिया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के पक्ष में जनता के बढ़ते रूझान और श्री अखिलेश यादव की सभाओं में उमड़ते जनसैलाब तथा उनकी लोकप्रियता से डरी हुई है।
श्री यादव ने कहा कि आयकर अधिकारियों ने छापों का जो समय चुना है वह जताता है कि उनकी नीयत ठीक नहीं है। यह सब कुछ भाजपा के इशारे पर हो रहा है। जनता जानती है कि भाजपा जाने वाली है, अखिलेश जी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हर तरफ से संकेत मिल रहे हैं कि योगी जी जाने वाले हैं, उनकी विदाई और अखिलेश जी की सŸाा में वापसी तय है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार डराने के लिए जो छापे डाल रही है उससे समाजवादी डरने वाले नहीं है। हमारा कुछ बिगड़ने वाला नहीं है। जनता सब जानती है। इन छापों की प्रतिक्रिया में जनता में भाजपा का विरोध बढ़ेगा और समाजवादी पार्टी का समर्थन बढ़ेगा। भाजपा के कुशासन से लोग ऊब चुके हैं।
प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी समाजवादी नेताओं-कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि भाजपा जो ज्यादती करा रही है उससे डरे नहीं बल्कि दो कदम आगे बढ़कर जी-जान से बदलाव के लिए काम करे। सभी लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में जुटें। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी विधान सभा चुनाव में लोग भाजपा को ठिकाने लगा देंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *