Home / पाक पीएम इमरान खान करेंगे पश्चिम के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट।

पाक पीएम इमरान खान करेंगे पश्चिम के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट।

Spread the love

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का कहना है कि वह दुनिया के बड़े मुस्लिम देशों को एकजुट करना चाहते हैं ताकि पश्चिमी देशों पर दबाव बन सके कि वे पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वालों को दंडित करें। इमरान खान ने कहा कि मुस्लिम देश मिलकर संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन पर दबाव बनाएंगे कि ईशनिंदा के खिलाफ कानून बनाया जा सके। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने कहा है कि मुस्लिम देश धमकी देंगे कि जो ईशनिंदा पर कानून नहीं बनाएंगे, उनसे कारोबार नहीं किया जाएगा। इमरान खान ने कहा कि मुस्लिम बहुल देशों को पश्चिमी देशों पर दबाव बनाना चाहिए कि दुनिया भर में मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने पर रोक लगाई जा सके।
इमरान खान ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के अपमान पर वैसी ही सख्त सजा होनी चाहिए, जैसी यूरोपीय देशों में होलोकास्ट को लेकर है। इमरान खान ने इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी कोशिश सभी मुस्लिम देशों के राष्ट्राध्यक्षों को एक करने की है। इमरान खान ने कहा कि हम सभी मिलकर यूरोपीय यूनियन, संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बनाएंगे कि दुनिया भर में मौजूद 1.25 अरब मुस्लिमों का अपमान न किया जाए। इमरान खान ने कहा कि मैं मुस्लिम देशों को एकजुट करने का प्रयास करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *