इमरान खान ने ब्रिटेन से मांगी भारत जैसी सुविधा, बोरिस जॉनसन के मना करने पर UK की विजिट को आगे बढ़ाया
इस्लामाबाद18 मिनट पहले
इमरान खान ने ब्रिटेन से मांगी भारत जैसी सुविधा, बोरिस जॉनसन के मना करने पर UK की विजिट को आगे बढ़ाया|
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जुलाई में होने वाले अपने ब्रिटेन के दौरे को आगे बढ़ा दिया है। ऐसा पाकिस्तान ने इसलिए किया है, क्योंकि ब्रिटेन ने पाकिस्तान के साथ उस तरह की डील करने से इनकार कर दिया था, जो उन्होंने भारत के साथ की हैं। इमरान की विजिट में दोनों देशों के बीच एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच होना था।
हालांकि, पाकिस्तान ने विजिट को आगे बढ़ाने का कारण आंतरिक सुरक्षा को बताया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स से साफ हो रहा है कि भारत जैसा 10 साल का पैक्ट साइन न होने के कारण विजिट आगे बढ़ाई गई है।
भारत और ब्रिटेन ने पिछले महीने स्ट्रैटेजिक पार्टनशिप एग्रीमेंट साइन किया था। इसके मुताबिक 2030 तक दोनों देश के बीच होने वाले व्यापार को बढ़ाकर दोगुना किया जाएगा। इसमें डिफेंस सेक्टर भी शामिल रहेगा।