Home / पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की लोगों से अपील। मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की लोगों से अपील। मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करें।

Spread the love

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना वायरस से बचाव के लिए जारी एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) का पालन करें. उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर वह बचाव के उपाय नहीं अपाएंगे, तो पाकिस्तान भी उसी स्थिति का सामना करेगा, जिसका सामना अभी भारत कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है और आने वाले दिनों में देश में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
इमरान खान ने लॉकडाउन का बचाव करते हुए कोविड-19 एसओपी के पालन के लिए पाक सेना की मदद भी मांगी है। राष्ट्रीय समन्वय समिति की बैठक के बाद इमरान खान ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आप सबसे अपील करता हूं कि एसओपी का पालन करें, ताकि हमें वो कदम ना उठाने पड़ें जो अभी भारत उठा रहा है, जिसका मतलब है लॉकडाउन लगाना। जब आप मास्क लगाएंगे तो आधी परेशानी तो ऐसे ही खत्म हो जाएगी।
लॉकडाउन से किया इनकार
इमरान खान ने कहा, ‘अगर हमारी हालत भारत के जैसी हो जाएगी, तो हमें शहर बंद करने पड़ेंगे। हम वो नहीं कर सकते क्योंकि जैसा कि अनुभव से पता चलता है, लॉकडाउन लगने से सबसे अधिक परेशानी गरीबों को झेलनी पड़ती है। लोग मुझसे कह रहे हैं कि आज लॉकडाउन लागू कर दीजिए, लेकिन हम ऐसा करने नहीं जा रहे हैं और मैं एक बार फिर दोहरा रहा हूं, इससे दिहाड़ी मजदूरी करने वालों को सबसे ज्यादा संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इसलिए हमें कुछ करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *