Warning: Undefined array key "vYLWPA" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/template.php on line 1
नो मास्क नो ट्रैवल की नीति पर बसें चलाएगा यूपी रोडवेज़़ - The Revolution News
Home / नो मास्क नो ट्रैवल की नीति पर बसें चलाएगा यूपी रोडवेज़़

नो मास्क नो ट्रैवल की नीति पर बसें चलाएगा यूपी रोडवेज़़

Spread the love

लखनऊ 14 मई 2020 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रबंधन लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अपने यात्रियों को बेहतर बस सेवा देने की तैयारी में जुट गया है। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राज शेखर ने बताया कि निगम की प्राथमिकता कोरोना वायरस से यात्री सुरक्षा होगी। बसें हर चक्कर सेनेटाइज होंगी। हर 6 घंटे में एक बार बस स्टेशनों की सेनेटाइज होगा। हैवी ड्यूटी थर्मल सेंसर कैमरा से यात्रियों के शरीर के तापमान को मापने की व्यवस्था रहेगी।

बस स्टेशनों पर और बसों के अंदर भी सभी यात्रियों को हैंड सेनिटाइज़र की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सभी यात्रियों के लिए नो मास्क-नो ट्रैवल पॉलिसी लागू होगी। सभी ड्राइवर, कंडक्टर, बस स्टेशन के कर्मचारी अनिवार्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के रूप में मास्क और दस्ताने का उपयोग करेंगे। ड्यूटी करने से पहले सभी कर्मचारियों के शरीर के तापमान को मापने के लिए थर्मल गन्स होगा। सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखने के लिए हर बस अड्डे पर पांच सदस्यीय टीम होंगी। परिवहन निगम यात्रियों के सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *