समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने 8 नवम्बर नोटबन्दी दिवस को काला दिवस मनाते हुए आज प्रदेश स्तर पर पदयात्राएं व धरना प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा की नाकामी व तानाशाही को याद दिलाया।
श्री गर्ग ने कहा कि नोटबन्दी देश विशेषकर व्यापारी समाज को तबाह और बर्बाद करने वाला भाजपा का तुगलकी फैसला था। इस गैरजिम्मेदाराना और तुगलकी फैसले से छोटे, मध्यम व बड़े, हर वर्ग के व्यापारी बर्बाद हुए।
श्री गर्ग ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नोटबन्दी के तुगलकी फैसले की वजह से जान गंवाने वालों के परिवार को मुआवजा दिया। परन्तु भाजपा सरकार का रवैया बहुत ही संवेदनहीन रहा। भाजपा को देश से माफी मांगनी चाहिए।
लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, कानपुर मण्डल में प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता, झांसी मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, वाराणसी मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, चित्रकूट मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष केशवबाबू शिवहरे, उन्नाव में शुभ गुप्ता, अलीगढ़ में अतीत अग्रवाल, इटावा में राजीव चंदेल, लखीमपुर में आकाश गुप्ता, जालौन में मनोज इकड़िया, हमीरपुर में नंदकिशोर शिवहरे, पंकज गुप्ता, महोबा में संतोष साहू, चित्रकूट में हिमांशु गुप्ता, जीतेन्द्र जायसवाल, मनोजचौरसिया, प्रदीप तिवारी, रवि जायसवाल आदि के नेतृत्व में काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन व पदयात्राओं का आयोजन किया गया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता