Home / अंतरराष्ट्रीय / नेपाल में Gen-Z आंदोलन में मारे गए 27 छात्रों के परिवार को सरकारी नौकरी, बालेन शाह ने वादा तुरंत पूरा किया

नेपाल में Gen-Z आंदोलन में मारे गए 27 छात्रों के परिवार को सरकारी नौकरी, बालेन शाह ने वादा तुरंत पूरा किया

Spread the love

नेपाल में Gen-Z आंदोलन में मारे गए 27 छात्रों के परिवार को सरकारी नौकरी, बालेन शाह ने वादा तुरंत पूरा किया
काठमांडू: नेपाल में नई सरकार बनते ही प्रधानमंत्री बालेन शाह ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘जेन जी’ आंदोलन में मारे गए 27 छात्रों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का फैसला लागू कर दिया है।
सरकारी फैसले के तहत ऊर्जा मंत्रालय के अधीन नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने 27 मृतकों के निकटतम परिजनों की सूची जारी की है और उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर गृह जिले में नौकरी देने का प्रस्ताव रखा है।
सूचना के अनुसार, जिन परिजनों को नौकरी दी जाएगी, उन्हें 35 दिनों के भीतर संबंध का प्रमाण देना होगा, जिसके बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
इसी मुद्दे पर प्रधानमंत्री बालेन शाह की पहली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया था, ताकि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहारा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *