नेपाल काठमांडू के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने बताया कि प्रधानमंत्री इस्तीफा नहीं देंगे उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला विवादस्तक है लेकिन इसे स्वीकार करते हुए लागू किया जाएगा । संसद में फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे. ओली के इस रुख से साफ हो गया है कि नेपाल में चल रहा राजनीतिक संकट जल्द समाप्त होने वाला नहीं है. याद रहे कि नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री ओली को झटका देते हुए संसद की भंग की गई प्रतिनिधि सभा को बहाल करने का आदेश दिया था, जिसके बाद से ओली के इस्तीफे की मांग की जा रही है.