Home / नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून तक बुक सभी टिकट रद्द, चलती रहेंगी विशेष ट्रेनें

नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून तक बुक सभी टिकट रद्द, चलती रहेंगी विशेष ट्रेनें

Spread the love

नई दिल्ली 15 मई 2020 भारतीय रेलवे ने नियमित यात्री ट्रेनों में 30 जून को या उससे पहले यात्रा के लिए बुक किए गए सभी टिकट रद्द कर दिए हैं। रेलवे ने कहा है कि श्रमिक और विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड यात्रियों को कर दिया गया है। हालांकि, कहा जा रहा था कि रेलवे 22 मई से मेल, एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। लेकिन अब जून तक सभी ट्रेनों के लिए बुक टिकट रद्द कर दिया गया है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसके अलावा रेलवे ने राजधानी स्पेशल ट्रेन भी शुरू की हैं।

साथ ही कहा जा रहा था कि श्रमिक और राजधानी स्पेशल की तरह ही शताब्दी स्पेशल और इंटरसिटी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। हालांकि इस पर रेलवे की तरफ से किसी तरह का बयान नहीं आया है। बता दें कि रेलवे ने एक मई से 642 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, जिससे देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन के चलते फंसे आठ लाख प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया गया।
यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *