दिनांक 17.02.2023
आज नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2-जोनल अधिकारी श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे वार्ड राजेन्द्र नगर में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1-भवन स्वामी कृष्ण सिंह कुल देय गृहकर रू0 10,57,089/-,
2-भवन स्वामी – लक्ष्मण कुल देय गृहकर रू0 1,93,203.79 / –
3-भवन स्वामी- कुन्दन लाल कुल देय गृहकर रू0 1,16,422.58 /-
4- भवन स्वामी- राम एण्ड कम्पनी कुल देय गृहकर रू0 1,89,322 /- का मौके पर भुगतान न होने के कारण सील कर दिया गया।
5- वार्ड यहियांगज में भवन स्वामी- मों० अफाक कुल देय गृहकर रू0 72043 /- के सापेक्ष रू0 20,000, जमा कराया गया।
उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।
ज़ोन-6- सहा0नगर आयुक्त / डिप्टी कलेक्टर श्री यमुनाधर चौहान जोन-6 के नेतृत्व में वार्ड अम्बरगंज बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की गई।जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1-भवन संख्या – 426 / 1049, श्रीमती रूकसाना पर बकाया रू0 96,052/-,
2-भवन संख्या-426/1901, श्री मुजफ्फर पर बकाया रू0 67, 185/-,
3-भवन संख्या – 426 / 1821, श्री कय्युम पर बकाया रू0 67,114 /-,
4- भवन सख्या – 426 / 433 श्री मुईद पर बकाया रू० 94,589/- होने तथा मौके पर भुगतान न होने के कारण भवनो को सील किया गया।
उक्त कार्यवाही कर निर्धारण अधिकारी श्री दिव्यांशु पाण्डेय, कर अधीक्षक श्री सुदेश यादव, श्री राजू कुमार, राजस्व निरीक्षक श्री पंकज पटेल, एवं 296 टीम की उपस्थिति में सम्पन्न की गयी ।





