Home / उत्तर प्रदेश / धरती आबा’ बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में किया सहभाग

धरती आबा’ बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में किया सहभाग

Spread the love

सोनभद्र, उत्तर प्रदेश | 15 नवंबर 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सोनभद्र में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में भाग लिया। ऊर्जा राजधानी के रूप में प्रसिद्ध और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस जनपद में मुख्यमंत्री ने जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और ‘मिशन शक्ति’ के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान की। साथ ही, सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कारण आज हम सभी को इस जनजातीय गौरव दिवस के उत्सव से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनजातीय गौरव और संस्कृति के संरक्षण हेतु विभिन्न म्यूजियम और छात्रावासों का निर्माण कराया है।

समापन में मुख्यमंत्री ने सभी जनजातीय भाइयों और बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दिन भारत की गौरवशाली परंपराओं और आदिवासी समाज के योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *