Home / उत्तर प्रदेश / देश के 75वें आम बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने पर जोर दिया गया: योगी

देश के 75वें आम बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने पर जोर दिया गया: योगी

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आहूत प्रेसवार्ता में कहा कि देश की संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट की 07 प्राथमिकताएं हैं, जिन्हें सप्तऋषि कहा गया है।

यह प्राथमिकताएं- (1) समावेशी विकास (2) अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचना (3) अवसंरचना एवं निवेश (4) सक्षमता को सामने लाना (5) हरित विकास (6) युवा शक्ति (7) वित्तीय क्षेत्र हैं।

अमृतकाल का यह पहला बजट सप्तऋषि के समान देश का मार्गदर्शन करेगा व लक्ष्यों को पूरा करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

यह केंद्रीय बजट महज वर्ष 2023-24 के डेवलपमेंट का एजेंडा नहीं है, बल्कि देश के लिए अगले 25 से 50 साल हेतु विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला ब्लू प्रिंट है।

देश के 75वें आम बजट में PM श्री Narendra Modi जी की मंशा के अनुरूप ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट है।

यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनाने वाला बजट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *