Home / उत्तर प्रदेश / दुलदुल’ की चोरी पर शिया समाज सन्न, सैयद फैजी की जद्दोजहद रंग लाई—उन्नाव से बरामद:शाबू ज़ैदी

दुलदुल’ की चोरी पर शिया समाज सन्न, सैयद फैजी की जद्दोजहद रंग लाई—उन्नाव से बरामद:शाबू ज़ैदी

लखनऊ: 23 दिसंबर की प्रातः तालकटोरा से चोरी हो चुका शिया समुदाय का प्रिय ‘दुलदुल’ आखिरकार उन्नाव के मौरावा से बरामद हो गया! चोरी की सूचना संबंधित थाने में तुरंत दी गई थी, जिसके बाद शिया समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई। पुलिस ने प्राथमिकता से जांच शुरू की और कड़ी मेहनत के दम पर देर रात उन्नाव पहुंचकर ‘दुलदुल’ को कब्जे में ले लिया।इस मामले में शिया सेंट्रल वर्कर्स बोर्ड यूपी के निर्वाचित सदस्य सैयद फैजी ने दिन-रात एक कर दिया। उन्होंने ‘दुलदुल’ ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया और खुद पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जुटे रहे। उनकी अथक मेहनत रंग लाई—’दुलदुल’ को लखनऊ तक लाने में भी वे साथ रहे।शिया कौम सैयद फैजी और पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा करती है। यह घटना समुदाय की एकजुटता और न्याय की जीत का प्रतीक बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *