Home / दिल्ली इज़राइली दूतावास के क़रीब हुए धमाके को देखते हुए उ प्र में सतर्कता के निर्देश

दिल्ली इज़राइली दूतावास के क़रीब हुए धमाके को देखते हुए उ प्र में सतर्कता के निर्देश

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नई दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के बाहर हुए बम विस्फोट के दृष्टिगत प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस आयुक्तों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जनपद के प्रमुख स्थानों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य संवेदनशील जगहों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। साथ ही उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *