Home / चर्चित चेहरे / दिलीप कुमार और मुकरी की क्रिकेट खेलते हुए यादगार पल

दिलीप कुमार और मुकरी की क्रिकेट खेलते हुए यादगार पल

Spread the love

तस्वीर बड़ी पुरानी है। दिलीप कुमार बैटिंग कर रहे हैं और मुकरी विकेट कीपिंग। मुकरी। किसी ज़माने के नामी कॉमेडियन। वैसे तो मुकरी जी को शराबी फिल्म के उनके किरदार नत्थुलाल के नाम से अधिक जाना जाता है। लेकिन मुकरी के खाते में और भी कई मास्टरपीस फिल्में हैं। जैसे कि राम और श्याम, जिसमें वो अपने बचपन के दोस्त दिलीप कुमार के साथ नज़र आए थे। मुकरी साहब व दिलीप कुमार जी एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वो स्कूल था मुंबई का अंजुमन इस्लाम बॉयज़ हाईस्कूल। हालांकि दिलीप कुमार मुकरी से एक क्लास आगे थे। जबकी दिलीप कुमार के भाई नासिर हुसैन मुकरी साहब के क्लासमेट थे। आज मुकरी साहब की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन यानि 4 सितंबर को साल 2000 में मुकरी साहब इस दुनिया से रुख़्सत हुए थे। मुकरी साहब का फिल्मी सफर बड़ा अनोखा था। किस्सा टीवी के यूट्यूब चैनल पर मुकरी साहब की पूरी बायोग्राफी मौजूद है। आप चाहें तो देख सकते हैं। किस्सा टीवी मुकरी साहब को नमन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *