समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आज यहां कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा करायी गयी दरोगा भर्ती परीक्षा-2020-21 में 7 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। उसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली हुई। समाजवादी पार्टी भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार और धांधली की विस्तृत जांच की मांग करती है। प्रदेश सरकार ने भर्ती एनएसई आईटी एजेन्सी से करायी जो मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड में ब्लैक लिस्टेड है। ऑनलाइन प्रक्रिया से हुई भर्ती में भारी नकल हुई। तमाम अभ्यर्थियों ने साल्वरों के जरिए शामिल होकर भ्रष्टाचार किया।
भर्ती धांधली और रिश्वत लिए जाने को लेकर सैकड़ों एफआईआर हुई है। एसटीएफ ने दर्जनों गिरफ्तारियां की है। भर्ती प्रक्रिया हाईकोर्ट में लम्बित है। फिर भी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।
श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के विधायक एवं इंजीनियर सचिन यादव, श्री पंकज पटेल, श्री हिमांशु सिंह की टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करायी।
जांच रिपोर्ट में आया है कि साल्वरों ने कहीं 4 मिनट में ही 40 सवाल हल कर डाले हैं तो कहीं 5 सेकण्ड में 23 सवाल हल कर दिये हैं। प्रेस कांफ्रेंस में विधायक एवं इंजीनियर सचिन यादव, श्री पंकज पटेल, श्री हिमांशु सिंह ने भी तथ्यों को रखते हुए भ्रष्टाचार को उजागर किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
दरोगा भर्ती 2020-21मे हुई धांधली-भ्रष्टाचार की जांच की मांग: नरेश उत्तम





