Home / दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है’। अखिलेश यादव

दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है’। अखिलेश यादव

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद विपक्ष ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं पुलिस पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ‘दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गई है’। सपा नेता ने विकास दुबे की पकड़े जाने पर भी राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे।

अखिलेश ने पूछा कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है या उसने सरेंडर किया है। इस बारे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। बता दें कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *