Home / राष्ट्रीय / तमिलनाडु से आए प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, भगवान कृष्ण का चित्र किया भेंट

तमिलनाडु से आए प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, भगवान कृष्ण का चित्र किया भेंट

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से आज तमिलनाडु से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भेंट की।  अखिलेश यादव को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र भेंट करने के साथ अंगवस्त्रम और लौंग का हार पहनाकर सम्मानित किया गया। श्री यादव को तमिलनाडु यात्रा के लिए निमंत्रण भी दिया गया।
इस मौके पर गुरु जी श्री उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
तमिल प्रतिनिधियों ने कहा कि वे श्री अखिलेश यादव की समाजवादी सरकार में विशेषतः शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों के बारे में जानकारी करने और उनसे व्यक्तिगत मिलने के लिए लखनऊ आए हैं। उन्होंने इस वर्ष सैफई में नेताजी की स्मृति में होने वाले समारोह में भी शामिल होने की इच्छा जताई।
श्री अखिलेश यादव और तमिल प्रतिनिधियों के बीच दक्षिण और उत्तर भारत की संस्कृति की समानता पर चर्चा हुई। दोनों प्रदेशों के सामाजिक रीति रिवाजों पर भी वार्ता हुई। दक्षिण भारत के मंदिरों की भव्यता तथा स्थापत्य पर भी उनसे विचार विमर्श हुआ। बताया गया कि तमिलनाडु में भगवान श्रीकृष्ण के प्रति काफी श्रद्धाभावना है। इस सम्बंध में उत्तर भारत से उनके भावनात्मक सम्बंध जुड़े हुए हैं।
तमिल नेताओं ने उत्तर प्रदेश में विकास के क्षेत्र में श्री अखिलेश यादव की सरकार के समय हुए कामों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के पांच साल में मेट्रो रेल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट जैसे उल्लेखनीय निर्माण कार्य हुए हैं। तमिल प्रतिनिधियों ने कहा कि दक्षिण भारत विशेष कर तमिलनाडु में श्री अखिलेश यादव का बहुत सम्मान है और वहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक है।
तमिलनाडु प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में सर्वश्री डॉ0 रामचंद्रन, वेल मनोहरन, इयोधिराज, थंगापायहम, थानुषोकोड, ओएमबी रामदास, शभापथी, पोट्ल दुराई, मुथैया नंद कुमार कोयम्बटूर, जयप्रकाश तथा गोपाल कृष्णन उर्फ गोपू शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *