Home / डॉक्टर कल्बे सादिक की जिंदगी शिक्षा और गरीबों की ख़िदमत में गुज़री :जगदीश गांधी

डॉक्टर कल्बे सादिक की जिंदगी शिक्षा और गरीबों की ख़िदमत में गुज़री :जगदीश गांधी

Spread the love

लखनऊ 24 नवंबर 2021 डॉक्टर कल्बे सादिक साहब की पहली बरसी पर आज उनको याद करने के लिए उनके बनाए हुए यूनिटी कालेज में एक विशेष प्रार्थना सभा हुई और शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण मौलाना कल्बे सादिक की खिदमात को याद किया गया । कालेज के बच्चों ने मौलाना के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला और उनको श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री जगदीश गांधी ने मौलाना को एक फरिश्ता कहा और कहा कि उनका जीवन इंसानियत की खिदमत और गरीबों की सेवा में गुज़रा
उन्होंने कहा कि मौलाना ने विभिन्न धर्मों और संप्रदायों के बीच हमेशा एकता और मोहब्बत को बढ़ाने की जिम्मेदारी अदा की । लखनऊ को उन पर नाज़ था । प्रोफेसर मोहम्मद अली ख़ान ने मौलाना कल्बे सादिक के जीवन को मिसाली जीवन बताया जिन्होंने पूरा जीवन शिक्षा के प्रसार प्रचार में लगा दिया और गरीब बच्चों को पढ़ाने के लिए ट्रस्ट बनाया और स्कूल खोले ।
समाजसेवी मेराज हैदर , शिकोह आज़ाद सेक्रेटरी रॉयल फैमिली आफ़ अवध , डॉक्टर शिराज , डॉक्टर फैज़ आबिदी , डॉक्टर आफताब अहमद खान , वसी अकबर एडवोकेट और डॉक्टर मोहमद ताहा ने भी मौलाना कल्बे सादिक के जीवन पर प्रकाश डाला
डॉक्टर कल्बे सिबतैन नूरी ने कहा कि मौलाना के मिशन को आगे बढ़ाया जाएगा । आज के दिन दुनिया भर में मौलाना की खिदमात को सोशल मीडिया पर विभिन्न देशों में बसे उनके चाहने वाले और प्रशंसक उनको श्रद्धांजलि देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं । कई जगह कुरान ख्वानी और मजलिस करके उनको खिराजे अकीदत पेश किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *