Home / ठंड कलन को देखते हुए अपने पुराने कपड़े जरूरतमंदों को देने की अपील

ठंड कलन को देखते हुए अपने पुराने कपड़े जरूरतमंदों को देने की अपील

Spread the love

ब्यूरो सगीर अमान उल्लाह

बाराबंकी 17 दिसम्बर ठंड ,गलन के साथ बढ़ते जाड़े को ध्यान में रख कर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सारंग व हरिप्रसाद वर्मा ने जरूरत मन्दों के लिए पुराने गर्म कपड़ों का संग्रह,-वितरण अभियान शुरू कर दिया है और लोगों से अपील कर रहे हैं कि पुराने कपड़े संग्रह सेन्टर पर पहुँचा कर अभियान में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें आंखें फाउंडेशन ने लखपेड़ाबाग लॉन में संग्रह सेन्टर खोला है जहां पर जरूरत मन्दों के लिए लोग गर्म पुराने कपड़े जमा कर रहे है । गुरुवार को पैसार निवासी इन्द्रराज वर्मा और लखपेड़ाबाग निवासी अशोक सोनी पूर्व बीडीओ सहित एक दर्जन लोगों द्वारा पुराने गर्म कपड़े जमा कराये गये जो जल्द ही जरूरत मन्दों में वितरित किये जायेंगे
इस मौके पर मो सबाह , हरिप्रसाद वर्मा , धर्मेन्द्र पटेल ,वृजेश सोनी ,राम विलास अटवा , महेश प्रसाद , संतोष कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *