Home / ट्रंप के वेंटिलेटर देने की पेशकश पर बोले PM मोदी- धन्यवाद राष्ट्रपति, भारत-अमेरिका की दोस्ती और मजबूत हो

ट्रंप के वेंटिलेटर देने की पेशकश पर बोले PM मोदी- धन्यवाद राष्ट्रपति, भारत-अमेरिका की दोस्ती और मजबूत हो

17 मई 2020 कोरोना वायरस संकट के बीच भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 200 वेंटिलेटर दान करने के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि इस महामारी के खिलाफ सामूहित तौर पर लड़ाई लड़ी जा रही है। भारत और अमेरिका की दोस्ती को और मजबूती मिले। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (15 मई) को कहा कि अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। ट्रंप ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना बहुत अच्छा मित्र बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप। यह महामारी सामूहिक रूप से हम सभी द्वारा लड़ी जा रही है। ऐसे समय में राष्ट्रों को एक साथ काम करने और दुनिया को स्वस्थ बनाने और कोविड-19 से मुक्त करने के लिए जितना संभव हो उतना काम करना जरूरी है। भारत और अमेरिका की दोस्ती को और अधिक शक्ति मिले।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *