Home / ट्रंप का कहना है कि चीन के कारण अमेरिका और दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है।

ट्रंप का कहना है कि चीन के कारण अमेरिका और दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है।

Spread the love

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर अमेरिका (America) और चीन के बीच तनातनी बरकरार है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. ट्रंप का कहना है कि चीन के कारण अमेरिका और दुनिया को बड़ा नुकसान हुआ है.

ट्रंप ने एक ट्वीट में लिखा- ‘चीन के चलते अमेरिका और दुनिया को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा.’ ट्रंप का यह ट्वीट कोरोना वायरस के संबंध में है. दरअसल कई मौकों पर ट्रंप चीन पर कोरोना वायरस महामारी फैलाने का आरोप लगाते आए हैं. चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना को लेकर ट्रंप ने एक बयान में कोरोना वायरस को ‘वुहान वायरस’ बताया था. उन्होंने सवाल किया कि चीन ने कोविड-19 के बारे में शुरुआती दौर में ही जानकारी क्यों नहीं दी और पूरी दुनिया में वायरस का प्रसार होने दिया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *