शिखर धवन की अगुआई में टीम इंडिया इस महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी. जहां उसे तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है. राहुल द्रविड़ इस टीम के मुख्य कोच होंगे. हालांकि पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि टीम इंडिया द्रविड़ के लिए सिरदर्द बनने वाली है. श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया.
जिसमें 4 ओपनर्स, 6 स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है. आकाश चोपड़ा ने कहा कि 6 मुकाबलों के लिए 20 सदस्यों को चुना गया है. द्रविड़ और धवन के लिए सिरदर्द बनने वाले हैं कि किस तरह से खिलाड़ियों को फिट करें और कैसे सबको मौका दें. आकाश चोपड़ा ने कहा कि ऐसे में कुछ खिलाड़ी बिना खेले भी रह सकते हैं.