Home / ज्योति पर्व ‘‘दीपावली’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई: अजय कुमार लल्लू

ज्योति पर्व ‘‘दीपावली’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई: अजय कुमार लल्लू

Spread the love

लखनऊ 13 नवम्बर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू जी ने ज्योति पर्व ‘‘दीपावली’’ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का यह पवित्र पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होने कहा कि दीपावली के इस पर्व पर हम सभी को समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने और आपसी भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *