Home / जोश के साथ पिछड़ा वर्ग की बैठक हुई सम्पन्न

जोश के साथ पिछड़ा वर्ग की बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

आज समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की चतुर्थ मासिक बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने किया।
बताते चलें कि समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार संगठन विस्तार किया जा रहा है जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉक्टर राजपाल कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के 55 जिला अध्यक्ष 15 महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए जिसमें बाराबंकी जनपद से अखिलेश वर्मा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी कार्यालय पर होने वाली बैठक में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन विस्तार के साथ ही अपने अपने सुझाव और विचार रखे गए। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष बाल गोविंद वर्मा द्वारा किया गया। संगठन के विस्तार पर चर्चा करने वालों में विजय मौर्य, राहुल वर्मा, अंकित वर्मा, जितेंद्र यादव, रमेश वर्मा, संजय कश्यप, राज बहादुर यादव, दिलीप गुप्ता आदि शामिल रहे। जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सबाह व जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने 2022 तक गाँव-गाँव सपा का परचम लहराने के लिए एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की बात कही। अखिलेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन विस्तार को लेकर विधानसभा अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया। प्रीतम सिंह वर्मा द्वारा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें पदाधिकारी बनाए जाने की बात कही गई। बैठक में महेश यादव, रिंकू वर्मा, अनिल वर्मा, लवकुश यादव, राजेश वर्मा, दिलीप गुप्ता, अनूप यादव, नफीस सिद्दीकी, कमलेश शर्मा, कौशल यादव, विजय सिंह यादव, दिलीप सिंह चौहान, विजय मौर्य, बाल गोविंद वर्मा साजिद अहमद राम सजीवन राम कैलाश राम बहादुर यादव मनीष वर्मा श्याम जी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *