Home / उत्तर प्रदेश / जिला सभागार में हुई अधिकारियों की तलाब,वृक्षारोपण आदि जैसे मुद्दों पर बैठक

जिला सभागार में हुई अधिकारियों की तलाब,वृक्षारोपण आदि जैसे मुद्दों पर बैठक

Spread the love

02 जून 2023 लखनऊ।
डॉ० अफरोज अहमद, सदस्य / न्यायाधीश, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एन०जी०टी०). प्रधान पीठ, नई दिल्ली की अध्यक्षता में दिनांक 01/06/2023 को अपरान्ह 04.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, लखनऊ में बैठक आयोजित की गयी।

उक्त बैठक में पुलिस आयुक्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (जे) / राजस्व व नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया, वन विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद, जल निगम (नगरीय) यू०पी०एस०आर०टी०सी०, यू०पी० ग्राउण्ड वाटर डिपार्टमेन्ट, कृषि विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग, जिला पूर्ति विभाग एवं उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लखनऊ के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लखनऊ के क्षेत्रीय अधिकारी, डॉ० उमेश चन्द्र शुक्ला द्वारा जिला पर्यावरणीय योजना के संदर्भित बिन्दुओं जैसे सालिड वेस्ट प्लास्टिक वेस्ट, सी०एण्ड डी० वेस्ट बायो मेडिकल वेस्ट, हैजाईस वेस्ट ई-वेस्ट, वायु गुणता, जल गुणता, घरेलू उत्प्रवाह, औद्योगिक उत्प्रवाह एवं ध्वनि प्रदूषण इत्यादि पर की गयी कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण मा० अध्यक्ष महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गयी उपरोक्त सभी बिन्दुओं की समीक्षा के दौरान उपस्थित सभी विभागों को अध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि उक्त के सम्बन्ध में कड़ाई से अनुपालन किया जाये तथा उक्त कार्य दृढ़ संकल्प से करें और सालिड वेस्ट लिक्विड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट एवं ई-वेस्ट के गैप को भरें तथा उक्त पर विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे पर्यावरण में और अधिक सुधार हो सके।

उक्त के अतिरिक्त यह भी निर्देश दिये गये कि जनपद में घरेलू उत्प्रवाह शुद्धिकरण हेतु स्थापित एस०टी०पी० के साथ-साथ Sadimentation Pond की स्थापना एवं वेट लैण्ड क्षेत्रों को चिन्हित किया जाये तथा चिन्हित तालाबों के माध्यम से वर्षा जल का संचयन करें, जिससे भू-गर्भीय जलस्तर के वृद्धि में सुधार हो सके। खाली प्लाट / पार्क / रोड के किनारे संघन वृक्षारोपण किया जाये। विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष में वायु गुणता में सुधार तथा जनपद में जिला पर्यावरण योजना (District Environment Plan) में वर्णित बिन्दुओं पर सम्बन्धित विभागों द्वारा की जा रही कार्यवाही पर अध्यक्ष महोदय द्वारा सरहना की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *