Home / उत्तर प्रदेश / जिलाधिकारी लखनऊ ने भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों से संवाद किया गया।

जिलाधिकारी लखनऊ ने भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों से संवाद किया गया।

लखनऊ में बाल भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी श्री विशाख जी द्वारा मोहनलालगंज तहसील के ग्राम भजा खेड़ा का भ्रमण किया गया और भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों से संवाद किया गया।

इस दौरान, जिलाधिकारी ने परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा बाल सेवा योजना के अंतर्गत निःशुल्क शिक्षा, ड्रेस, जूते मोजे और मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

इस अभियान के तहत, 126 परिवारों को चिन्हित किया गया है और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। साथ ही, बस्ती में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रयास से बाल भिक्षावृत्ति को समाप्त करने और बच्चों को शिक्षा की ओर प्रेरित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *