Home / जश्न ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की गई

जश्न ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की गई

Spread the love

ब‌‌ज्म ए रहमत बाराबंकी
हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे अमन और अमन के साथ मनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाने के लिए ब‌‌ज्म ए रहमत बाराबंकी के सदर हाफिज इशरत अली अंसारी साहब ने मीटिंग को खिताब करते हुए कहा है कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर साल की तरह इस साल भी मनाया जाएगा लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए बज्म ए रहमत के पदाधिकारी जो भी फैसला लेंगे उस फैसले के मुताबिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी को मनाया जाएगा इस सिलसिले में अगली मीटिंग में फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर बज्म ए रहमत के उपाध्यक्ष मरहूम जनाब जलील यार खां वारसी साहब के लिए दुआ ए मगफिरत की गई और उनको याद किया गया और इस मौके पर बज्म ए रहमत के पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें सदर हाफिज इशरत अली अंसारी, अब्दुल हक वारसी एडवोकेट, कारी अजीम साहब, जफर अंसारी , अख्तर वारिस एडवोकेट, मोइनुद्दीन अंसारी, मौलाना अलीम जामई, सिद्दीक चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *