Home / जनपद में धान खरीद क्रय संबंधी कंट्रोल रूम किया गया स्थापित

जनपद में धान खरीद क्रय संबंधी कंट्रोल रूम किया गया स्थापित

Spread the love

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं त्वरित कार्यवाही हेतु कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका हेल्पलाइन नंबर 05248 – 224849 एवं टोल फ्री नंबर 18001804133 है। धान खरीद वर्ष 2020-21 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत धान क्रय का कार्य दिनांक 15 अक्टूबर 2020 से आरंभ है। जनपद में कृषक की समस्याओं का समाधान करने हेतु कोरोना कंट्रोल रूम में ही, धान खरीद क्रय संबंधी कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम में एक शिकायत रजिस्टर रखा गया है। इसमें शिकायत करने वाले कृषकों का विवरण अंकित किया जाएगा, जिसमें शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण खाद एवं रसद विभाग के उन कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। जिनकी ड्यूटी कोरोना कंट्रोल रूम में लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *