Home / जनता में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है: अखिलेश यादव

जनता में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता में भाजपा को लेकर भारी आक्रोश है। भाजपा का सफाया होना तय है। चुनाव में पिछड़ों का इंकलाब होगा और सन् 2022 में बड़ा बदलाव होगा। बदलाव का संदेश पूरे देश में जा रहा है। जनता चार सौ सीटों पर भाजपा को हरा देगी।
श्री अखिलेश यादव आज अम्बेडकर नगर जनपद के अकबरपुर में भानुमति स्मारक पी.जी. कॉलेज में आयोजित जनादेश महारैली को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक नरेश उत्तम पटेल की उपस्थित में बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री लालजी वर्मा एवं श्री रामअचल राजभर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री यादव ने सपा सरकार में महंगाई से निजात दिलाने और बुनकरों-गरीबों को बिजली दरों में राहत दिलाने का भरोसा दिया। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली मिलेगी। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया और डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की विचारधाराओं पर चलने से ही समता मूलक समाज के निर्माण का सपना पूरा हो सकता है। उन्होंने देश की राजनीति में परिवर्तन लाने की कोशिश की थी। आज जाति-धर्म में बांटने का प्रयास हो रहा है। हमें लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा जहां चुनाव हारी है वहां कीमतों में कमी आई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में हारेगी तो यहां भी महंगाई कम हो जाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों के साथ अन्याय किया है। किसानों को बर्बाद किया है। भाजपा की तीन इंजन की सरकार यानी केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और लखीमपुर खीरी के मंत्री सभी ने किसानों को कुचलने का काम किया है। किसान की आय दुगनी नहीं हुई। मानवाधिकार आयोग ने पुलिस हिरासत में हुई मौतों पर सबसे ज्यादा नोटिसें उत्तर प्रदेश सरकार को दी। उन्होंने कहा इस सरकार ने गरीबों से वोट लिया, अमीरों से नोट लिया और सरकारी सम्पŸिायां बेच कर चोट किया।
श्री यादव ने कहा गरीबों के हित में समाजवादी सरकार की जितनी अच्छी योजनाएं थी वह सब भाजपा सरकार ने बंद कर दी। लाल सिलेण्डर बांटने वालों ने इसके दाम आसमान तक चढ़ा दिए हैं। हो सकता है महंगाई कम करने को सिलेण्डर का नाम और रंग बदल दे भाजपा सरकार। पेट्रोल 100 के पार है। इस सरकार में बिजली के बिल का करंट गरीबों को लग रहा है।
श्री यादव ने कहा जिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन होने जा रहा है वह समाजवादियों का काम है। भाजपा के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चलने पर कमर दर्द, पेट दर्द हो जाएगा जबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्पीड से चलें तो भी ग्लास में पानी या कप में चाय छलकेगी नहीं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर सड़क पर चला होता तो वह अच्छी बनती। नौजवानों को बुलडोजर नहीं लैपटॉप की जरूरत है। भाजपा के वादे का लैपटॉप और 2 जीबी डेटा कहां गया?
श्री अखिलेश यादव ने याद दिलाया कि सपा सरकार के समय ही टाण्डा में बड़ा बिजलीघर बना। दूध के उत्पादन में नम्बर एक बनाया। अमूल का कारखाना लाये। पशुओं के लिए पोषक आहार का कारखाना लगाया। डायल 100 और एम्बुलेंस 108 तथा 102 जैसी सुविधाएं दी गई।
श्री यादव ने कहा कोविड के समय भाजपा सरकार न दवा दे पाई न ही ऑक्सीजन और बेड दे पाई। कितने लोगों की तब जाने चली गई। भाजपा सरकार में नौजवानों का भविश्य अंधेरे में है। मुख्यमंत्री जी रोजगार नहीं दे पा रहे हैं। वे केवल धुंआ उड़ा रहे हैं। इस सरकार के सŸाा में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *