सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ के संस्थापक श्री जगदीश गांधी भी हुए कोरोनावायरस से संक्रमित हो गये। सीएमएस के संस्थापक का खाना बनाने वाला बावर्ची भी निकला था कोरोना संक्रमित।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जगदीश गांधी के आवास तथा हेड ऑफिस के बगल में बुक स्टोर महावीर ट्रेडर्स नामक दुकान चलाने वाला एक दुकानदार अनिल जैन एवं उसका पूरा परिवार कोरोना संक्रमित निकला था।
उक्त दुकानदार और उसका परिवार होमक्वॉरंटीन है उसके बावजूद घर एवं दुकान के बाहर बैनर लगाकर कॉपी किताबें बेच रहा है।
इसी लापरवाही के चलते कोरोना सीएमएस हेड ऑफिस के संस्थापक जगदीश गांधी तक पहुंच गया।
सवाल यह है कि प्रशासन कब इस दुकानदार के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करेगा!!!!