Home / छह माह से नहीं मिला शिया सेंट्रल वक्त बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन, कर्मचारियों ने रखी काउंसिल के आगे वित्त सहायता की मांग

छह माह से नहीं मिला शिया सेंट्रल वक्त बोर्ड के कर्मचारियों को वेतन, कर्मचारियों ने रखी काउंसिल के आगे वित्त सहायता की मांग

Spread the love

लखनऊ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के अधीन सेंट्रल वक्फ काउंसिल की एक टीम ,उ प्र शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के ऑफिस इंदिरा भवन पहुंची। और विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की।काउंसिल के वर्तमान चेयरमैन टी ओ नौशाद के नेतृत्व में काउंसिल के सदस्य सचिव डॉ एस ए एस नकवी सहित 7 सदस्यों की टीम ने बोर्ड कार्यालय पहुंचकर बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ नसीर हसन और बोर्ड अधिकारी ,कर्मचारियों से लंबी पूछताछ की ।
शिया वक्फ बोर्ड कर्मचारियों ने काउंसिल के सामने बोर्ड की वित्तीय स्थिति का जिक्र करते हुए बोर्ड को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की, जिससे बोर्ड के कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन मिल सके। जांच में यह भी सामने आया कि मई महीने के बाद से अब तक शिया सेन्ट्रल वक्फ़ बोर्ड कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है ।
काउंसिल के सदस्यों ने बोर्ड में वक्फ संपत्ति से संबंधित फाइलें देखी और कई पहलुओं पर जांच की ।काउंसिल सदस्यों ने कहा कि जांच में कई तरह की खामियां देखी गई है जिसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द केंद्रीय मंत्रालय को भेजी जाएगी ताकि दोषियों के ख़िलाफ कार्रवाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *