Home / चोरों ने उड़ाई चौकी इंचार्ज बाइक

चोरों ने उड़ाई चौकी इंचार्ज बाइक

Spread the love

बहराइच में अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में यहां का पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो रहा है जिसका ताजा उदाहरण आज दोपहर को कोतवाली नगर अंतर्गत रोडवेज पुलिस चौकी के सामने खड़ी चौकी इंचार्च की बाइक पर वाहन चोरों ने दिन के उजाले में हाथ साफ कर दिया है अंदर चौकी में बैठे चौकी इंचार्ज को भनक तक नही लगने पाई।आप को बता दे कि नगर क्षेत्र की रोडवेज चौकी पुलिस की कार्यशैली हमेशा विवादों में रही है,यहां रोडवेज बसों से लोगों के बैग और मोबाइल चोरी की बराबर शिकायतें मिलती रहती थी लेकिन आज खुद चौकी इंचार्ज इन चोरों के निशाने पर आ गये।सूचना के मुताबिक चौकी इंचार्ज की बाइक हमेशा की तरह चौकी के बाहर खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरी ने दिन दहाड़े उस पर हाथ साफ कर पुलिस को चुनौती दे दी है।अब देखना ये है कि क्या हमारी मित्र पुलिस अपने अधिकारी की इस बाइक के चोरों को पकड़ पाती है या अन्य बाइक चोरी की तरह इस भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।चौकी के सामने से चौकी इंचार्ज की बाइक चोरी होने की जानकारी से क्षेत्र में हलचल सी मच गई है और हर किसी की जुबान पर यही सवाल उठ रहे हैं कि जब पुलिस कर्मी इन अपराधियों से महफ़ूज़ नही हैं तो आम जनता का क्या हाल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *