Home / चीन ने भारतीय जवानों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, भारत-चीन के बीच तनाव के हालात बने

चीन ने भारतीय जवानों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ा, भारत-चीन के बीच तनाव के हालात बने

Spread the love

24/5/2020

भारत (India) और चीन (China) की सेनाओं के बीच लद्दाख में तनाव स्थिति बनी हुई है। हाल ही में दोनों देशों के बीच हाई वोल्टेज  ड्रामा हुआ। इसी बीच भारतीय जवानों को चीनी जवानों ने हिरासत में ले लिया था। लेकिन फिर बाद में रिहा कर दिया गया था। भारतीय गश्ती दल इस सप्ताह के शुरू में पैंगोंग में भारतीय और चीनी सेना के बीच हाथापाई के हालात बन गए थे। इसको लेकर एलएसी पर तनाव की स्थिति बन गई थी।
इस विवाद को लेकर एक लम्बी संचार श्रृंखला है जो प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) तक पहुंच गई है। उसमें इस सिलसिले में भारतीय एजेंसियों ने सारे घटनाक्रम का उल्लेख किया है। PMO को भेजी गई इस रिपोर्ट में लिखा है कि जिस पेट्रोल पार्टी को डिटेन किया गया था उसमें सेना और आईटीबीपी के जवान शामिल थे। विवाद बढ़ जाने के बाद दोनों पक्षों के कमांडरों की एक बैठक सीमा बुलाई गई और फिर स्थिति को शांत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *