Home / चिनहट की केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा

चिनहट की केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा

घटना लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामस्वरूप कैमिकल फैक्ट्री की है। यहां रियायशी इलाके में बीती देर रात धमाका हो गया। फैक्ट्री में कीटनाशक दवाएं बनाई जाती है। ब्लास्ट इतना भीषण था कि फैक्ट्री की सीमेंट की छत उड़ गई। टुकड़े दूर तक जा गिरे। इस दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले एक मजदूर की जान चली गयी। वहीं पड़ोस में रहने वाली दो महिलाएं भी घायल हो गईं। ब्लास्ट के बाद चीखपुकार मच गयी। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *