नींबू वाली चाय पेट घटाए और अदरक वाली खराश मिटाए।
मसाले वाली इम्युनिटी बढ़ाए,मलाई वाली हैसियत दिखाए।
सुबह की चाय ताज़गी लाए, शाम की चाय थकान मिटाए।
दुकान की चाय मज़ा बढ़ाए,पड़ोस की चाय ताल्लुक बनाए।
दोस्तों की चाय रंग लाए,पुलिसिया चाय मुसीबत से बचाए।
अफसर की चाय फाइल बढ़ाए,नेता की बिगड़े काम बनाए।
आलिम की चाय इल्म बढ़ाए, शायर की जज़्बात में बहाए।
रिश्तेदारों की चाय रिश्ते बचाए, चमचों वाली ग़ुरूर कराए।
एक चाय तो सभी के मन भाय और एक चाय भूख मिटाए।
एक चाय हमारी सुस्ती भगाए तो एक चाय भाईचारा बढ़ाए।
एक चाय तो इज़्ज़त दिलाए और एक चाय हर काम बनाए।
एक चाय हर ग़म दूर भगाए और एक चाय खुशियां दिलाए।
एक चाय भाईचारा बढ़ाए,एक चाय दुश्मन को दोस्त बनाए।
जो उस्मान चाय पिए या पिलाए वो ज़िंदगी ख़ुशहाल बनाए।
????????अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस की मुबारकबाद????????
चाय दिवस मुबारक हो




