Home / चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा में दी दस्तक, यूपी में दिखा असर, आंधी के साथ हुई बारिश, तीन दिन रहेगा असर

चक्रवाती तूफान अम्फान ने ओडिशा में दी दस्तक, यूपी में दिखा असर, आंधी के साथ हुई बारिश, तीन दिन रहेगा असर

20 मई ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से सोमवार को उठे अम्फान चक्रवाती तूफान की वजह से कानपुर और इसके आसपास के जिलों में काले बादल छा गए। करीब 40 किमी की रफ्तार से चली हवा के साथ बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, महानगर और इसके आसपास के 14 जनपदों में 3 दिनों तक इसका असर रहने की संभावना है।
इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से पांच दिन पहले आ सकता है। मानसून की आहट फिलहाल अंडमान निकोबार में सुनी गई है। मानसून एक जून तक केरल पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह 5 जून तक केरल पहुंचता था।
मौसम विज्ञान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था स्काईमेट वेदर के अनुसार, अम्फान चक्रवात से जो परिस्थितियां पैदा हुई हैं उसके अनुसार उत्तरी भारत में भी मानसून समय से पहले आने की उम्मीद है। सोमवार को आए तूफान का यह दूसरा दौर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *