Home / गहलोत को विधायकों के टूटने का खतरा नहीं। बीच रेगिस्तान पहुंचे कांग्रेस विधायक।.

गहलोत को विधायकों के टूटने का खतरा नहीं। बीच रेगिस्तान पहुंचे कांग्रेस विधायक।.

कुछ ही दिन पहले तक जयपुर की लग्जरी होटल में मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाने वाले कांग्रेस विधायक अब सुरक्षित पनाह की तलाश में राजस्थान के रेगिस्तान तक पहुंच गए हैं. गर्मी इतनी की 2 विधायकों की तबीयत खराब हो गई तो डॉक्टर बुलाना पड़ गया.
विधायक जी को बर्दाश्त नहीं 40 डिग्री

जैसलमेर में शनिवार सुबह 12:00 बजे ही तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था. ऐसे में दो विधायकों की तबीयत खराब हो गई. कहा जा रहा है कि कई विधायकों को घबराहट महसूस हो रही है. पिछले 6 महीने से जैसलमेर के सारे होटल बंद पड़े हुए थे. ऐसे में अचानक जब सूर्यगढ़ फोर्ट को कहा गया कि सभी 90 कमरों को रहने के लायक किया जाए तो जल्दबाजी में सभी कमरों की एसी भी ठीक नहीं की जा सकी. कमरों की मरम्मत और रंग रोगन किया ही जा रहा था कि सीएम अशोक गहलोत अपने विधायक बचाने यहां पहुंच गए.

कहा जा रहा है कि विधायक परेशान हैं. अशोक गहलोत विधायकों के साथ ही हैं. उन्हें सुबह जयपुर वापस आना था, मगर विधायकों के रहने-खाने का इंतजाम करने के बाद ही वे यहां से निकल पाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *