24/5/2020
ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए हैं। हालांकि बच्चों को ऑनलाइन क्लास शिक्षकों द्वारा दी जा रही है। उधर, लगातार मांग उठ रही है कि बच्चों की तीन महीने की फीस भी सरकार द्वारा माफ करने के निर्देश दिए जाएं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के कई स्कूलों ने फीस भी माफ कर दी है। इस सबके बीच ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल ने फीस माफ करने के साथ-साथ नए सेशन में छात्रों की किताबों पर 30 प्रतिशत की छूट भी देने का ऐलान किया है।