Home / कौन बनेगा राष्ट्रपति! जीत के काफी करीब हैं बाइडेन,

कौन बनेगा राष्ट्रपति! जीत के काफी करीब हैं बाइडेन,

अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए आवश्यक 270 निर्वाचक मंडल मत यानी इलेक्टोल वोट के करीब पहुंच गए हैं और उन्होंने विस्कॉन्सिन और मिशिगन में जीत दर्ज कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राह को मुश्किल बना दिया है। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप कुछ राज्यों में बाइडेन की जीत को कानूनी तौर पर चुनौती देने पर विचार कर रहे हैं। चुनाव के दो दिन बाद भी अभी तक कोई उम्मीदवार जीत दर्ज करने के लिए आवश्यक मत हासिल नहीं कर पाया है। लेकिन निर्णायक माने जाने वाले राज्यों विस्कॉन्सिन और मिशिगन में जीत दर्ज कर बाइडेन 264 के आंकड़े पर पहुंच गये हैं।

डोनाल्ड ट्रंप को 214 निर्वाचक मंडल मत मिले हैं। मौजूदा राष्ट्रपति की राह हालांकि काफी कठिन है क्योंकि ट्रंप को 270 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए चार शेष बचे ‘बैटलग्राउंड’ राज्यों पेन्सिलवेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया और नेवादा में जीत हासिल करनी होगी। बैटलग्राउंड उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता। स्पष्ट जीत के लिए 538 निर्वाचक मंडल सदस्यों में से विजेता बनने के लिए कम से कम 270 निर्वाचक मंडल मतों की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *