Home / कोरोना संक्रमित कानपुर जिला जज हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंसे

कोरोना संक्रमित कानपुर जिला जज हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंसे

Spread the love

कल्याणपुर, पनकी स्थित नारायणा हॉस्पिटल में सीएमओ के साथ भर्ती होने पहुंचे कोरोना संक्रमित जिला जज हॉस्पिटल की लिफ्ट में फंस गए। वहीं हॉस्पिटल में संक्रमित भर्ती होने के बावजूद फैली अव्यवस्थाओं को देख दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की। मामले की जानकारी पर डीसीपी पनकी थाने पहुंचे, जहां सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने नारायणा हॉस्पिटल प्रबंधन, डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मामले में पुलिस ने हॉस्पिटल के चार डॉक्टरों को भी हिरासत में लिया है।

कानपुर जिला जज आरपी सिंह 18 अप्रैल से कोरोना संक्रमित हैं, जिसके चलते बुधवार को वह सीएमओ व सीएमएम के साथ नारायणा हॉस्पिटल भर्ती होने के लिए पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल पर जाते समय तीनों अधिकारी बहुत देर तक लिफ्ट में ही फंसे रहे। लिफ्ट से निकलने के बाद भी किसी डॉक्टर ने जिला जज को अटेंड भी नहीं किया। इसी के चलते जिला जज को कोई विशेष उपचार भी नहीं मिल सका, जिसके बाद तीनों अधिकारी हॉस्पिटल के नीचे पहुंचे, जहां पोॢटको पर मिले मरीजों के तीमारदारों ने भी अव्यवस्थताओं को लेकर शिकायत की। वहीं जिला जज बिना भर्ती हुए ही वहां से चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *